21 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली मे राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की स्थापना के साथ ही दिल्ली के पर्यटन स्थलो के हार मे एक और मोती जुड़ गया। यह न केवल देश के पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बारे मे बेहतरीन जानकारी देता है अपितु देश के आंतरिक शासन मे कर्तव्य के दौरान शहीद हुए जवानो को सम्मान भी समर्पित करता है।
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक
यह कौटिल्य मार्ग , डिप्लोमैटिक इंकलेव चाणक्यपुरी नई दिल्ली मे स्थित है । यहाँ भारत के सभी राज्यों , केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों का स्मारक बनाया गया है। भारत मे पुलिस एवं अर्द्धसैनिक जवानों के शहीदों को समर्पित यह अपनी तरह का पहला स्मारक है। स्मृति चिन्ह के रूप में 30 फिट ऊँचा काले ग्रेनाइट पत्थर की स्थापना की गई है जिसके आधार पर संस्कृत का श्लोक नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ॥अंकित है जिसका अर्थ है कि इस आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकते, इसको आग नहीं जला सकती, इसको जल नहीं गला सकता और वायु नहीं सुखा सकता॥ इस स्मृति चिन्ह के एक ओर भारत का राष्ट्रीय झंडा एवं दूसरी ओर सैन्य बलों का झंडा फहराया गया है।
यहां 1947 से लेकर वर्तमान तक सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के नामों की लिस्ट भी लगाई गई है जो उनके सम्मान को व्यक्त करता है।
इस स्मारक के नीचे (Underground) एक विस्तृत पुलिस म्यूज़ियम भी बनाया गया है, जहाँ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के बारे में विस्तृत वर्णन दिया गया है। इसमें इनके स्थापना से संबंधित इतिहास एवं इनकी कार्यशैली को कलात्मक शैली में चित्रित किया गया है। इनकी जानकारी को बेहतर ढंग से समझाने के लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर प्रयोग किया गया है। दिल्ली आने वाले युवाओं को विशेषकर इसे देखना चाहिए।
कैसे पहुंचे
यहाँ का नजदीकी बस स्टैंड चाणक्यपुरी पुलिस थाना एवं नजदीकी मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग (पीली लाइन) है। हालांकि केंद्रीय सचिवालय से सीधी बस (Bus no.720,680,604) चाणक्यपुरी थाने तक आती है जो काफी सुविधाजनक है।
Note- 1. यहाँ आने का कोई शुल्क नही लगता है।
2. सोमवार को बंद रहता है
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक
![]() |
| पुलिस स्मारक |
यहां 1947 से लेकर वर्तमान तक सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के नामों की लिस्ट भी लगाई गई है जो उनके सम्मान को व्यक्त करता है।
पुलिस म्यूज़ियम
![]() |
| पुलिस म्यूज़ियम का प्रवेश गैलरी |